spacenews:4 साल से लंबा ना हो एक अभियान, जानिए ऐसा क्यों कह रहे हैं शोधकर्ता
spacenews: 4 साल से लंबा ना हो एक अभियान, जानिए ऐसा क्यों कह रहे हैं शोधकर्ता जिस तरह दुनिया के कई देशों की स्पेस एजेंसियां मंगल ग्रह (Mars) पर मानव (Humans) भेजने की तैयारी और शोध कर रही हैं, उससे नहीं लगता कि यह संभव नहीं हैं. अरबों खबरों डॉलर मंगल ग्रह पर मानव के रहने लायक हालात बनाने और उससे संबंधित शोध पर खर्च किए जा रहे हैं. मंगल यात्रियों (Mars Travellers) को वहां भेजने के लिए अभी हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बहुत से तकनीकी और सुरक्षा चुनौतियों से निपटना है. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने निष्कर्ष निकाला है कि मंगल पर मानव अभियान (Human Missions) तभी ठीक रह सकता है यदि वह चार साल से ज्यादा लंबा ना हो. विकिरण की बड़ी चुनौतियां मंगल यात्रा के दौरान इंसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक वहां पर आने वाले सूर्य, दूर के तारों और गैलेक्सी से आने वाले महीन कणों विकरण का सामना करने की होगी. ऐसे में दो सवाल अहम हैं. क्या यह विकिरण इंसानों के लिए पूरी यात्रा के दौरान खतरा बना रहेगा और क्या अभियान की समयावधि उन्हें इन विकिरणों से बचा सकती है...